Top Mega Projects
जो India को बदल देंगे
दोस्तों आप जानते ही होंगे कि आज हमारा भारत देश दुनिया के सबसे तेज विकास करने वाले देशो में से एक है और देश को विकाश करने में सबसे बड़ा योगदान देते हैं उस देश के Mega Projects | इसीलिए दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं आपको Top Upcoming Mega Projects के बारे में बताऊंगा जो हमारे India का भविष्य होगा |
तो दोस्तों शुरू करते है आज का यह टॉपिक |
तो इस Mega Projects में
सबसे पहले नंबर पर आता है
Statue Of Shivaji
![]() |
| Statue Of Shivaji |
दोस्तों छत्रपति शिवाजी भारत के महान सम्राटों में से एक थे और बहुत से लोग इन्हें मराठा गौरव भी कहते हैं | यह statue ऊन्ही की याद में अरब सागर पर बनाया जा रहा है | दोस्तों यह Shivaji statue दुनिया का सबसे ऊंचा statue होगा तो आइए जानते हैं इस Mega Project के बारे में | दोस्तों इस statue की आधारशिला 24 दिसंबर 2016 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा रखी गई थी | 190 मीटर ऊंची शिवाजी की यह मूर्ति दुनिया की अब तक की सबसे ऊंची मूर्ति बनने जा रही है | इस statue का निर्माण अरब सागर पर Mumbai से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर एक मानव निर्मित आईलैंड पर किया जा रहा है |
दोस्तों इस project की कुल लागत ₹3600 करोड़ रूपए है और इस मूर्ति का निर्माण 1 लाख 30 हजार square meter के क्षेत्रफल में किया जा रहा है | दोस्तों इस मूर्ति के साथ theaters , food course, library, musical fountains और भी बहुत सी मनोरंजक विज्ञान वर्धक स्मारकों का निर्माण किया जा रहा है जिससे हजारों की संख्या में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे | इस project की सबसे पहली आधिकारिक घोषणा अशोक यमन कैबिनेट के द्वारा साल 2018 में की गई थी | उस समय इस project की कुल लागत 250 करोड़ रुपए की गई थी | पर इस project की वर्तमान लागत इससे काफी ज्यादा है | इस Memorial के बनने का काम दो चरणों में किया जाएगा जिसके साल शायद 2022 तक पूरा होने तक की संभावना है |
हमारे इस Mega Projects में
दुसरे नंबर पर आता है
Mumbai To Ahmadabad Bullet Train Corridor
दोस्तों भारत में Shinzo Abe और Prime minister Modi ने Bullet Train की नींव रख दी है | इस project की कुल लागत 1.10 लाख करोड़ रुपए बताई जा रही है जिसमें 88000 करोड़ रुपए का खर्च Japan देगा | इस खर्च का ब्याज मेहेज़ 0.1 फ़ीसदी होगा जिसे 50 सालों में भारत को चुकाना होगा | इससे पहले दोनों ने Bullet Train का Raw model देखा |
आपको जानकर यह हैरानी होगी की Bullet Train 508 किलोमीटर लंबे track पर जिसमें अधिकतर elevated track ही होंगे और कुछ भाग समुद्र के नीचे व कुछ भाग सुरंगों में से होकर गुजरेंगे | ठाणे और बसई के बीच 7 किलोमीटर पानी के नीचे दौड़ेगी यह Bullet Train | 508 किलोमीटर के इस पूरे ही track का निर्माण करने के साथ-साथ ही 12 stations को विश्वस्तरीय बनाने के बाद प्रथम चरण में वडोदरा में 4000 लोगों के लिए training institute की स्थापना करना भी शामिल है | यह सब शायद साल 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा |
दोस्तों इस project के लिए 24 ट्रेनें Japan से भारत लाई जाएंगी जबकि बाकी ट्रेनों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा | पहली Bullet Train Mumbai से Ahmadabad के बीच चलेगी | यह ट्रेन 508 किलोमीटर का फासला मेहेज़ 3 घंटे में तय करेगी | मौजूदा समय की बात की जाए तो इस दूरी को तय करने में अभी 7 से 8 घंटो का समय लगता है | दोस्तों इस ट्रेन की रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी |
अब अगले Mega Project पर चलने से पहले मैं आपकी एक छोटी सी राय जानना चाहता हूं शिवाजी की यह मूर्ति निशनदेह ही भारत के लिए गर्व है लेकिन 3000 करोड़ रुपए Statue Of Unity पर खर्च करने के बाद 3600 करोड़ रुपए Shivaji statue पर खर्च करना सही है या गलत अपनी राय हमारे comment section में जरूर दें |
इस Mega Project की
लिस्ट पर अगला आता है
Zoji-la Tunnel
![]() |
| Zoji-la Tunnel |
दोस्तों यह Tunnel श्रीनगर, कारगिल और लेह नेशनल हाईवे पर बनने जा रही है | नेशनल हाईवे पर 11578 फीट ऊंचाई पर बन रही इस टनल की कुल लंबाई 14.2 किलोमीटर है | ये tunnel बनने के बाद Asia की सबसे लंबी Highway tunnel बन जाएगी | Zoji-la Tunnel Project को पूरा करने के लिए लगभग 6800 करोड रुपए का खर्च आएगा और यह tunnel साल 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगी |
इस tunnel के बनते ही श्रीनगर से लेह जाने में लगने वाला 3:30 घंटे का सफर घटकर मेहेज़ 15 मिनट का हो जाएगा | इस tunnel के शुरू होने के बाद श्रीनगर, कारगिल और लेह के बीच हर मौसम में connectivity बनी रहेगी जो कि वर्तमान समय में बर्फबारी के चलते साल के 5 से 6 महीने तक बंद रहती है | Zoji-la Tunnel भारत की सेना के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी क्योंकि अब इस सेना को लेह , कारगिल या अन्य सैन्य ठिकानों तक अवश्य सामग्री ले जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था लेकिन इस Zoji-la Tunnel के बन जाने के बाद भारतीय सेना की यह परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी |
दोस्तों इस tunnel की विशेषताओं की बात करें तो इस tunnel में emergency lighting, ventilation, massive size traffic login, power supply, CCTV, over-height vehicle detection, ambulance, fire-brigade और tunnel radio system जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से इस tunnel को लैस किया जाएगा | इस tunnel में हर 125 मीटर के बाद emergency telephone और fire fighting की व्यवस्था की जाएगी | साथ ही इस tunnel में हर 250 मीटर के बाद road cross करने की सुविधा भी दी जाएगी |
हमारा अगला Mega Project है
Hyperloop Transportation
![]() |
| Hyperloop Transportation |
दोस्तों high speed train का सपना देख रहे भारत में bullet train से भी तेज स्पीड की ट्रेन चल सकती है | Chin और Japan में चलने वाली bullet train से भी तेज होगी भारत में चलने वाली Hyperloop train | Hyperloop Transportation के मामले में भारत तमाम बड़े देशों से आगे निकल सकता है इस train से मुंबई से पुणे तक का सफर मात्र 25 मिनट में पूरा किया जा सकेगा दोस्तों यह ट्रेन bullet train और यहां तक की Aeroplane की स्पीड से भी तेज चलती है |
दोस्तों यह ट्रेन Hyperloop के अंदर एक दबाव वाले क्षेत्र में बहुत ही तेज गति के साथ चलती है | यह ट्रेन चुंबकीय तकनीक से लैस पॉर्ड ट्रैक पर एक वैक्यूम के अंदर चलेगी | एक रिपोर्ट के अनुसार इस ट्रेन के अंदर 6 से 8 लोग बैठकर सफर कर सकेंगे और इसकी मैक्सिमम स्पीड 1224 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी | फिलहाल इस ट्रेन को मुंबई से पुणे तक चलाए जाने का विचार किया जा रहा है |
हमारे पांचवें नंबर के Mega Project पर है
एक मंदिर जिसका नाम है
Chandrodaya Mandir, Vrindavan
![]() |
| Chandrodaya Mandir |
दोस्तों वृंदावन में बनने जा रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर और इसी के साथ यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत भी होगी | बताया जा रहा है कि Iskcon संस्था के द्वारा बनाए जाने वाले 70 मंजिला chandrodaya की ऊंचाई 210 मीटर की होगी और यह पिरामिड के आकार में बनाया जाएगा | इस मंदिर की खास बात यह है कि इसकी ऊंचाई ही सबसे ज्यादा नहीं बल्कि गहराई भी बहुत अधिक है | दोस्तों यह इमारत 55 मीटर गहरी होगी और इसका आधार 12 मीटर ऊंचा होगा जबकि दुबई में स्थित सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa की गहराई मात्र 50 मीटर है | यानी कि साफ है की chandrodaya मंदिर की गहराई Burj Khalifa से 5 मीटर अधिक होगी |
दोस्तों यह मंदिर 9 लाख टन का वजन सहन कर सकेगा और 170 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के तूफान को भी झेलने में सक्षम होगा | इस मंदिर में 4-dimension तकनीक के द्वारा देव लोक व देव लीलाओं के दर्शन भी कराए जाएंगे सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस मंदिर के आसपास प्राकृतिक वनों का वातावरण भी तैयार किया जाएगा | दोस्तों यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मंदिर का निर्माण साल 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा |
हमारे इस Mega Project की
लिस्ट में सबसे आखरी पर है
Namaste Tower, Mumbai
![]() |
| Namaste Tower |
दोस्तों Namaste Tower, lower parel, mumbai में निर्माण अधीन एक गगन चुंबकीय व बेहद ही खूबसूरत इमारत है | इस इमारत की कुल ऊंचाई 1037 फीट यानी कि करीब 316 मीटर है | इस इमारत में कुल मिलाकर 63 मंजिलें होंगी जिनका इस्तेमाल एक hotel, office, residential व commercial space में किया जाएगा | इस गगन चुंबकीय इमारत की सबसे खास बात इसका design है जो कि बेहद ही अनोखा है | इस बिल्डिंग का design दुबई की एक कंपनी Atkins ने तैयार किया है |
दोस्तों इस टावर का डिजाइन भारतीय संस्कृति से प्रेरित है | इसके दो symmetrical wings को इस तरीके से जोड़ा गया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि मानो दो हाथ नमस्ते की मुद्रा में हो | इसी कारण इस टावर को Namaste Tower का नाम दिया गया है | इस गगन चुंबकीय टावर का निर्माण साल 2011 में शुरू हुआ था तथा इसके साल शायद 2022 तक पूरा हो जाने की संभावना जताई जा रही है | तो दोस्तों यह थे भारत के वह upcoming mega projects है जिनके बन जाने के बाद दुनिया भी भारत को सलाम करेगी |
Conclusion
दोस्तों इस article को पढ़ने के लिए आपका खूब-खूब आभार और अगर आपको हमारा ही article अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को आगे शेयर करिएगा और ऐसे ही articles को पढ़ने के लिए हमारे इस Blog को subscribe कर लीजिए क्योंकि हम ऐसे ही articles लिखते रहते हैं दोस्तो अब मिलते हैं अगले article पर तब तक के लिए जय हिंद वंदे मातरम






No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.