what is Astral Dream ? एस्ट्रल ड्रीम क्या होता है ?
Subconscious Mind यानी आपका अवचेतन मन आपको रोज रात संदेश भेजता है जिसे Astral Dreams कहते हैं और उसे ही आप और हम हिंदी में सपने कहते हैं | Meditation की दुनिया में सपनों का बहुत महत्व होता है और science और various scientific researches ने भी ये पता किया है की अपने आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं |
what causes Dreams ? सपने क्यों दीखते है ?
सपनेमें सब अजीब क्यों दिखता है ?
जो आप सपने देखते हो उसका आपका असल जिंदगी से एक बहुत बड़ा कनेक्शन है | यानी सपनों को आप हल्के में मत लेना सपने होते क्या है और सपने में अजीब अजीब चीजें क्यों आते हैं | कभी-कभी sleep paralysis क्यों होता है और कभी कभी सपने सच क्यों हो जाते हैं | आपके सपनों को समझने के लिए science में एक अलग ही special field है जिसमें लाखों scientists काम करते हैं | इस field को ONEIROLOGY (ऑनेरोलोजी) कहते हैं | पर इतने वैज्ञानिकों के काम करने के बाद भी कोई आज तक यह पता नहीं कर पाया कि आप और हम आखिर सपने क्यों देखते हैं ? click here for more facts
पर इस spirituality की दुनिया में सभी सवालों के जवाब मौजूद है |
पर हमे सपने याद क्यों नहीं रहते ?
रात को आप सपने देखते हो और सुबह उठकर अपने आप से यह कहते हो कि यार मैंने कुछ अजीब सा देखा सपने में मुझे ठीक से याद नहीं पर गजब चीजों को देखा मैंने | वो सपना कोई मतलब ही नहीं बना रहा था | ऐसे सपने मुझे रोज दिखते हैं पर ठीक से कभी याद ही नहीं रहता कि मैं क्या देखता हूं | कभी सोचा है कि आप सपनों को ठीक से समझ क्यों नहीं पाते हो और आपको सपने पूरी तरह से याद क्यों नहीं रहते ?
सपना हमे क्या दिखाता है ? What is Astral Rem ?
Astral Rem क्या होता है ?
असल में सपने आपको इस reality का एक greater part दिखाते हैं | मतलब इस ब्रह्मांड में क्या-क्या संभव है सपना आपको वो दिखाता है | इस ब्रह्मांड के परे की चीजों को astral rem को आप अपने सपने में देखते हो और यही वो वजह है जिसके चलते आपको सपने याद ही नहीं रहते या फिर रहते भी हैं तो धुंधली धुंधली सी यादें रहती हैं | हर बार आप सपने में क्या experience करते हो यह आपको सुबह उठकर ठीक से याद नहीं रहता | इसका मतलब असल में आप कभी जान ही नहीं सकते हो कि आपने सपने में क्या experience किया | आप चाहकर भी नहीं जान सकते हो कि आपने अपने सपने में क्या देखा |
जब हम सपना देखते है तोह हम कहा होते है ?
यह तो ऐसा ही हुआ कि आपने इस दुनिया को pause कर दिया और दुनिया से निकलकर आपने अलग-अलग dimensions को experience किया और आपने अपनी memory यानी याददाश्त को जानबूझकर मिटा दिया |उसके बाद आप इस दुनिया में वापस आ गए और यह दुनिया वही से continue हो गई | एक तरह से pause के बाद आपने play कर दिया | तो इस मामले में आपको पता भी नहीं है कि आपने क्या experience किया | क्योंकि आपने तो समय को रोक के, क्या-क्या experience किया और जानबूझकर अपने memory को मिटा दिया |
तो फिर जब वापस से continue होगा तो आपको तो लगेगा की सब कुछ normal चल रहा है | पर असल में आपने बहुत कुछ experience किया जो आपको याद नहीं है | तो सपना भी कुछ ऐसा ही होता है सपने में आप दूसरे dimensions को देखते हो पर वह आपको याद ही नहीं रहता |
क्या हम Astral travel करते है सपनो में ?
जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया अलग-अलग लोगों के अनुभव के हिसाब से आपका spirit यानि आत्मा सपने में astral travel करता है पर वो memory वह याद आपके पास नहीं रहती | रात को आपका spirit आपके शरीर से अलग होकर एक Inter Dimensional Quantum Realm में जाता है | पर आपको कुछ याद नहीं रहता | For mysterious places click here
पर आप कब Astral Travel करते हो ?
क्या आप ये जानते है की रोज रात आप 1:30 बजे एस्ट्रेल ट्रैवल करते हैं | वह इसलिए क्योंकि..... , चलिए मैं आपको समझाता हूं , आपके साथ रोज रात क्या होता है यह सुनो | आपके sleep के बहुत सारे stages होते हैं | आप रात को बेड पर सोने गए और अभी की social media की दुनिया में मुझे नहीं लगता कि कोई 12:00 बजे से पहले सोता होगा | तो मैं यह मान लेता हूं कि आप 12:00 बजे सोने गए |
Stage N1-
जैसे ही आप सोने जाओगे वैसे ही आप stage N1 में चले जाओगे जो कि एक ऐसा स्टेज है जब आप धीरे-धीरे सोने की तरफ आगे बढ़ ही रहे हो |
Stage N2-
उसके बाद आता है स्टेज N2 यह एक ऐसा स्टेज है जिसमें आप अच्छे खासे सो जाते हो, पर थोड़ी सी आवाज भी आपको जगा सकती है |
Stage N3-
उसके बाद आता है स्टेज N3 यह होता है सबसे गहरी नींद वाला स्टेज सबसे मजेदार , गहरी और मस्त वाली नींद |इसमें आपको कोई सपने नहीं आते |
REM Sleep stage-
और सबसे आखरी में आती है रेम स्लीप स्टेज जिसे हम कहते हैं Rapid Eye Movement(REM) । यही वो स्टेज है जिसमें आपको सपने आते हैं। यह एक बहुत ही interesting fact है अगर कोई इंसान सो रहा है और आप यह जानना चाहते हो कि वह सपना देख रहा है कि नहीं तो आप उसकी आंखों में देखो | अगर थोड़ा सा भी आंख की पुतली movement कर रही है और आपको जरा सा भी ऐसा लगे कि इसकी आंखें अंदर ही move हो रही है | तब समझ जाना कि वह सपना देख रहा है | Rapid Eye Movement आंखों की movement | और अगर आंखों की मुंवमेंट नहीं होती है तो इसका मतलब कि वह सपना नहीं देख रहा है | तो यह था एक एक्स्ट्रा फैक्ट जो मैंने आपको बता दिया |
90 मिनट बाद क्या होता है ?
अगर वापस सपनों की बात पर आए तो जब आप सोने जाते हो उसके करीब 90 मिनट बाद यानी करीब डेढ़ घंटे बाद | आप N1,N2,N3 कंप्लीट करके रैम स्टेज में चले जाते हो | मतलब 90 मिनट तक आते-आते आप rem में चले जाते हो | तो अगर आप 12:00 बजे सोने गए तो आप 1:30 बजे तक स्लिप में उस स्टेज में चले जाओगे जब magic शुरू होता है यानी Dreams |
सोने के 90 मिनट बाद ही आपको Dreams आना शुरू होता है उसके पहले आपकी spirit आपके शरीर में ही होती है | अगर लोगों के अनुभव को माने तो यही वो समय है जो की है सोने के डेढ़ घंटे बाद | जब आप अनजाने में Inter Dimensional Realms को अनुभव करते हो जिसके बारे में आपको कुछ भी याद नहीं रहता है | बस यही याद रहता है कि मैं कुछ सपना तो जरूर देख रहा था | तो क्या कोई solution है इसका | तो क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे आपको यह याद रहे कि आप सपने में क्या देख रहे थे | ताकि आप रोज अपने शरीर से जो बाहर निकल कर घूमते हो उस समय आप क्या क्या देखते हो यह जान पाय | इसका सलूशन है हां यह संभव है इसे Lucid Dreaming कहते हैं |
Lucid Dreaming Fact !! क्या ये सच में है ??
2010 के आसपास जब Internet और Online दुनिया just emerge ही हो रही थी | तब एक नया अंधविश्वास जिसे Lucid Dreaming कहते हैं वो फैलने लगा | लोगों की माने तो Lucid Dreaming एक ऐसा सपना होता है जिसे आप कंट्रोल कर सकते हो और जो चाहे जैसे चाहे वैसे दुनिया बना सकते हो और उसमें रह सकते हो | उस अंधविश्वासी Lucid Dreaming के हिसाब से वो एक ऐसे टाइप का सपना होता है जिसमें आपको पता होता है कि आप सपना देख रहे हो | अब आप ही बोलो क्या यह हो सकता है ? एक बात बताऊं तो, असल में यह अंधविश्वास नहीं, यह अंधविश्वास था 2012 तक क्योंकि यह अंधविश्वास माने जानेवाला Lucid Dreaming असल में साल 2013 में 1 science fact बन गया जब इस पर research की गई |
Lucid Dreaming Experiments !! ल्युसिड ड्रीमिंग के प्रयोग :
क्या ये हो सकता है ?
Max Planck Institute,जर्मनी में Lucid Dreaming को साबित कर दिया गया | वहां के scientists ने एक इंसान को सोने को कहा और यह कहां कि तुम जब सो जाओगे और उसके बाद जब सपने देख रहे होगे तो पहले अपने दाएं हाथ को एक बार ऊपर उठाना और फिर अपने बाएं हाथ को एक बार ऊपर उठाना | जैसा कि मैंने पहले भी बताया है जब आप सोते हो और सपने देखते हो तब आप उतने देर के लिए paralyzed हो जाते हो |
![]() |
| Max Planck Institute |
तो कोई भी हाल में ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप अपने हाथों को सपने में उठा पाए क्योंकि अगर आप सपने देख रहे हो और अपने हाथों को उठा पा रहे हो तो इसका मतलब उस इंसान को पता है कि चलो मैं सपना देखना शुरू कर दिया हूं | अब जैसा इन्होंने कहा था मैं वैसा ही अपना दाया फिर बाया हाथ एक बार उठा देता हूं और बिल्कुल यही काम उस इंसान ने किया और सिर्फ उसी ने नहीं यह experiment कई लोगों के ऊपर किया गया और यह इस बात को prove करता है जड़ से साबित करता है कि सपने में आपको पता हो सकता है कि आप सपने देख रहे हो और आप कुछ भी कर सकते हो ।
what is Lucid Dreams ? Lucid Dreaming Research |
ल्युसिड ड्रीमस क्या है ?
ऐसे बहुत सारे बुद्धिस्ट किताबें भी है जो हमें यह सिखाती है कि सपने में कैसे पता करें कि आप सपना देख रहे हो । तो क्या है यह Lucid Dreaming। Lucid Dream मतलब एक ऐसा सपना जिसमे आपको पता होता है कि आप सपना देख रहे हो | इस दुनिया में कुछ भी संभव होता है | आप जो सोच सकते हो आप उस सपने में वो सब कर सकते हो | आपको कुछ भी करने की पूरी आजादी मिलती है | कुछ भी से मेरा मतलब है कुछ भी | तो अब मेन मुद्दे पर आते हैं |
Lucid Dreaming benefits | इससे आप क्या कर सकते हो ?
कुछ एसा की ....
अगर आप Lucid Dreaming करने में कामयाब रहे तो आप सब चीजों को याद रख सकते हो | मतलब Lucid Dreaming ही एक ऐसी चीज है जिसकी हेल्प से आप जो सपने में देखते हो वह आपको पूरी तरह से याद रहेगा |क्योंकि Lucid Dreaming में याद रखने का क्या , असल में आप उसे रियल टाइम अनुभव भी कर सकते हो | तो यह सीधी सी बात है कि आपको यह याद तो रहेगा ही कि आपने क्या देखा क्योंकि आपको सपने में ही पता चल जाएगा कि आप सपना देख रहे हो |
How to control Dreams ? सपने में कैसे पता करे की .. ?
आप सपनों को इसलिए भूल जाते हो क्योंकि आपको पता नहीं होता कि आप सपना देख रहे हो पर अगर आपको किसी तरह पता चल जाए , अरे यह तो सपना है तब तो आप और भी उत्साहित हो जाओगे और भी सावधान हो जाओगे यह देखने के लिए अरे वाह यह तो सपना है | अब मुझे सपनों की दुनिया देखने को मिलेगी और क्योंकि यह dreamworld है मैं यहां कुछ भी कर सकता हूं | सपना आपको याद तो रहेगा ही जैसा कि मैंने आपको बताया कि Lucid Dream में आप अपने सपने को कंट्रोल कर सकते हो | तो फिर जो मन हो ,उस सपने की दुनिया में वो करो | Astral Travel करो Inter Dimensional Realm में जाओ और देखो , अब आपको सब कुछ याद रहेगा |
How to Lucid Dream ? Lucid Dreaming Techniques |
तो कैसे करे ? क्या है इसका तरीका ? ....
Lucid Dreaming करने के लिए बहुत सारे Techniques है | पर मैं आपको वही Technique बताऊंगा जो सबके लिए काम करेगी |
पहली Technique - Reality check करना
Reality check मतलब आप अपने अंदर एक आदत डालो | हमेशा यह चेक करने की कि कहीं आप सपना तो नहीं देख रहे | जैसे आप समय-समय पर यह चेक करते रहो कि आपके हाथों पर कितनी उंगलियां है | अगर 10 उंगली है तो इसका मतलब आप सपना नहीं देख रहे | जैसे कि आप अपने हाथों को अभी देखोगे तो आपको 10 उंगली दिखेंगी ये एक सीधी सी बात है | इसका मतलब आप सपना नहीं देख रहे हो |
अब ये अजीब होगा , चलिए आगे पढ़िए .....
पर जब आप समय-समय पर इसे चेक करने की आदत डालोगे और ये जब आपकी आदत बन जाएगी तब जब आप सपने देख रहे होंगे तब आप अचानक से आपकी आदत की वजह से चेक करोगे कि आपके हाथों में कितनी उंगलियां है | तो आपको अपने सपने में 10 उंगलियां कभी नहीं दिखेंगी क्योंकि dreamworld में कुछ भी normal नहीं होता | शायद आपको 11 उंगलियां या उससे भी ज्यादा या कम भी देखने को मिल सकती है या फिर शायद आपका हाथी ही गायब हो जाए | तो रियलिटी चेक करने के बाद जब कुछ अजीब लगे तब समझ जाना कि आप सपना देख रहे हो |
बस उसके बाद आप जान जाओगे | फिर आप सपने में जो चल रहा है उसे असली जैसा देख पाओगे और वह आपको याद तो रहेगा ही , वो प्रॉब्लम तो सॉल्व हो ही गई और साथ ही साथ आपको सपनों का कंट्रोल अपने हाथों पर मिलेगा आप जो सोच सकते हो वह सब कर पाओगे |
दूसरी Technique - Lucid Dreams experience
Affirmation मतलब कोई ऐसा शब्द जो आपके subconscious mind यानी अवचेतन मन पर प्रभाव डालें | तो अगर आपको रात को Lucid Dreaming करना है तो आपको सोने के पहले मन में यह बोलना होगा कि
आज मैं Lucid Dream देखूंगा | आज मैं सपनों को कंट्रोल कर पाऊंगा | दुनिया का सबसे बेस्ट Lucid Dream आज मुझे होगा |
मतलब ऐसी कोई भी positive line आपको बोलना है | जिससे आपके subconscious mind यानी अवचेतन मन पर प्रभाव पड़े | Affirmations बहुत ही relaxing होता है मेडिटेशन की दुनिया में | यह सबसे important चीजों में से एक है | यह Affirmations वाली बात सुनने में बहुत अजीब लगती है पर यह काम जबरदस्त करता है और एक बार में अगर Lucid Dreaming नहीं कर पाए तो नाराज होने की जरूरत नहीं है | आपको बस practice की जरूरत है | अपने अंदर विश्वास रखो आप यह जरूर कर पाओगे | Be Positive !
Conclusion इससे होने वाले फायदे
सपने आपके अवचेतन मन की भाषा है इसका मतलब आप Lucid Dream की यात्रा में आप बहुत कुछ सीख सकोगे और जो भी ज्ञान आप सपनों में पाते हो वह सब हैरतंगेज़ होती हैं और सपनों से पाया हुआ ज्ञान आपको सच की जिंदगी में बहुत सारे Ideas और नए विचार देगा | आपका अवचेतन मन ज्ञान का एक खजाना है यह जो आप इतने सारे अविष्कारों को अपने सामने देख रहे हो मोबाइल, कंप्यूटर, टेलीविजन और भी बहुत कुछ यह सब का देखा हुआ सपना ही तो होगा, जो कि आज हकीकत बन चुका है |
सब चीजों का जन्म एक विचार से ही होता है औरविचार असल में यूनिवर्सल कलेक्टिव कॉन्शियस माइंड में ही होता है जहां से यह लोगों के अवचेतन मन में आता है और फिर अवचेतन मन से यह नॉर्मल कॉन्शियस माइंड में यानी किसी इंसान के दिमाग में आता है और तब इसी चीज को वह इंसान कहता है विचार और वह दुनिया में ऐसी ऐसी चीजें कर लेता है जो उसे सफल बना देती है मतलब सभी चीज का स्रोत अवचेतन मन ही है और इस अवचेतन मन का ज्ञान आप सपनों में ही प्राप्त कर सकते हो |
हमारे Articles
ये सब बाते scientific और spirituality से जुडी हुई है और मैं आपको ऐसी ही बाते समझाने की कोशिश करता हूं| FACTS-Vault फैमिली का हर एक मेंबर खास है और सभी पढ़ने वालो को मैं ऐसी ऐसी mysterious और interesting knowledge देता रहूंगा जिसके बारे में आप कभी सोच भी नहीं सकते हो | अगर आपको हमारा article interesting लगा हो तो नीचे comment करके हमें जरूर बताएं और इस article को आगे share जरुर करिए | ताकि और भी लोग अपनी जिंदगी को बेहतरीन बना सके और अपने सपनों की जिंदगी जी सकें | At last में आप हमारे इस blog को जरूर subscribe करें ताकि हम ऐसे किसी article को जब भी publish करें तो आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे | बस हम इतना ही चाहते हैं अब हम मिलते हैं अगले article पर तब तक के लिए जय हिंद वंदे मातरम |







No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.