आज मैं कुछ 10 mysterious places के बारे में बताऊंगा जो हैरे तंगेज है
चाहे वह भारत के वृंदावन में रात में होने वाली रासलीला हो या फिर जापान के ओकिगाहरा जंगल में घटने वाली रहस्यमय घटनाएं हो | दोस्तों दुनिया में ऐसी कई mysterious places है जो खूबसूरत होने के साथ साथ रहश्यमय भी है | ऐसे कई रहस्य है जिनका अब तक साइंस भी कोई जवाब नहीं दे पाई है|
Watch this video
हमारे mysterious places में नंबर 10 पर है डेविल्स ब्रिज जर्मनी
जर्मनी में इस पुल को राकोत्ज्ब्रुक के नाम से जाना जाता है | इस ब्रिज का डिजाइन इतना परफेक्ट है कि ब्रिज की शेप पानी में रिफ्लेक्शन के साथ एक परफेक्ट सर्कल बनाती है | इसी जीनियस डिजाइन के कारण बाकी कई ऐसे ही यूरोपियन बृजेश की तरह इसे भी डेविल्स ब्रिज का नाम दिया गया है | आप इसे कहीं से भी देखें पुल और पानी पर इसका रिफ्लेक्शन एक फूल सर्कल बनाता है इसे आप जर्मनी के क्रोम्लाऊ पार्क में देख तो सकते हैं लेकिन इसे प्रिजर्व करने के मकसद से इस पर चलना प्रतिबंधित है | आपने mysterious places में बरमूडा ट्रायंगल के बारे में सुना होगा तोह अलगी mysterious places में कुछ ऐसा ही है |
9 नंबर mysterious places पर मिशीगन ट्रायंगल अमेरिका
बरमूडा ट्रायंगल के बारे में तो हम सब जानते हैं जहां सैकड़ों जहाज कई प्लेन और हजारों लोग गायब हुए हैं | ऐसी ही एक रहस्यमई जगह है जिसे मिशीगन ट्रायंगल कहते हैं | यह ट्रायंगल अमेरिका की 5 सबसे बड़ी झीलों में से एक मिशीगन लेक पर है | यह भी दुनिया की कुछ सबसे अनएक्सप्लेनेबल प्लेसेस में से एक है | यहां ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं हुई है जीनहे साइंस भी समझ नहीं पाए | लेक मिशीगन ट्रायंगल की mystery शुरू होती है साल 1891 में जब थॉमस ह्यूम नाम का एक नाविक लेक मिशीगन में उतरा | उसके साथ 7 नाविक और थे | एक रात के तूफान में ही थॉमस ह्यूम का शिप और उसके साथी कहां गायब हुए किसी को पता ही नहीं चला |
सर्च एंड रेस्क्यू के कई मिशंस के बाद भी उनके जहाज के लकड़ी का एक टुकड़ा भी नहीं मिला | यह जहाज अकेला नहीं था इस लेक में अब तक 40 प्लेन भी लापता हो चुके हैं और टाइम ट्रैवल पोर्टल से लेकर यूएफओ जैसी कई कहानियां इस ट्रायंगल से जोड़कर देखी जाती है | लेकिन प्लेन कैसे लापता हुए यह अभी भी एक रहस्य ही बना हुआ है|क्या आपने कभी ऐसी mysterious places के बारे में सुना है जो हमारी इस mysterious places की लिस्ट में अगले नंबर पर है |
Area 51 के बारे में जानने के लिए click करे
8 नंबर mysterious places पर ब्लड फॉल्स अंटार्टिका
अंटार्टिका का यह वॉटरफॉल साल 1911 में साइंटिस्ट की एक टीम ने तब ढूंढा जब उन्होंने एक नदी के आसपास की बर्फ को लाल रंग में देखा | यह झरना दिखने में इतना अजीब है दोस्तों की आपको देखकर अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं होगा क्योंकि यह पानी का नहीं खून का झरना लगता है | इस वाटरफॉल का नाम ब्लड फॉल्स इसमें बहने वाले लाल रंग के पानी की वजह से ही पड़ा |
सदियों से इस झरने का पानी लाल रंग का है कुछ लोगों ने यहां बुरी आत्माओं का वास बताया है जो लोगों को मार देती है | लेकिन वैज्ञानिकों ने एक शोध में पता किया कि यहां का पानी लाल इसमें मौजूद आयरन ऑक्साइड के वजह से होता है | जो ऑक्सीजन के संपर्क में आकर पानी को उसी तरह लाल रंग दे देता है जिस तरह लोहे को जंग लगता है| खैर जो भी हो देखने में यह जगह किसी करिश्मे से कम नहीं लगती | आपने भगवान की कई कहानिया सुनी होगी पर जो हरी mysterious places की लिस्ट में आगले नंबर पर है वो कुछ हटके है तोह पढ़ते रहिये और मजा लीजिये|
7 नंबर mysterious places पर निधिवन वृंदावन
वृंदावन हिंदुओं के लिए एक पवित्र धार्मिक स्थान है | निधिवन जो वृंदावन में है दुनिया की सबसे रहस्यमई जगह में से एक है | निधिवन के अंदर एक रंग महल है | लोगों का यह मानना है कि यहां आधी रात को भगवान श्री कृष्णा और राधा रास रचाते हैं | रंग महल में आज भी माखन मिश्री का भोग लगाया जाता है और आश्चर्य की बात यह है दोस्तों की सुबह वोह प्रसाद खाया हुआ मिलता है | यह हैरान इसलिए करता है क्योंकि यहां रात को 8:00 बजे यहां से सभी लोग यहां तक कि जानवर और पशु पक्षी भी चले जाते हैं और धाम को 7 सालों से लॉक किया जाता है |
निधिवन के वृक्षों की खासियत यह है कि यहां कोई भी पेड़ सीधा नहीं मिलेगा और डालिए झुकी हुई आपस में लिपटी हुई मिलती है | यहां का लोग मानते हैं कि यह पेड़ रात को गोपिया बन जाती हैं | लोगों का मानना है कि अगर कोई भी 8:00 बजे के बाद यहां जाता है और यह रासलीला देखने की कोशिश करता है वह अंधा पागल और गूंगा हो जाता है और थोड़े दिनों में ही उसकी मृत्यु हो जाती है | आपने भी वृंदावन का यह निधिवन देखा होगा | आपको क्या लगता है दोस्तों इस रहस्य में कितनी सच्चाई है | हमें कमेंट में लिखकर जरूर बताएं | आगली mysterious places की लिस्ट में कुछ आजीब कहानी है |
अपने पैशन का पता लगने के लिए click करे
6 नंबर mysterious places पर ओवर्टोन ब्रिज स्कॉटलैंड
इस mysterious places की कहानी कुत्तो से जुडी हुई है |इन्सान को ब्रिज से कूद के अपनी जान देते तो हमने कई बार सुना है | लेकिन स्कॉटलैंड के एक मिल्टन विलेज में एक ऐसा ब्रिज है जिससे कुत्ते कूदकर खुदकुशी करते हैं | यह है ओवर्टोन ब्रिज साठ के दशक से अभी तक इस ब्रिज से लगभग 600 कुत्ते आत्महत्या कर चुके हैं | इस ब्रिज से कुत्ते अचानक ही बिना किसी वजह से ही कूद जाते हैं और जो कि यह ब्रिज 50 सीट की ऊंचाई पर है मुश्किल से ही कोई कुत्ता जिंदा बच पाता है | लगातार ऐसी ही घटनाएं होने के बाद ब्रिज पर एक चेतावनी लगाई गई है | जिसमें लिखा है कि अपने कुत्तों को पकड़ कर चले |
ऐसा क्या रहस्य है इस पत्थर से बने ब्रिज पर यह तो कोई नहीं जानता |लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि दोस्तों सभी आत्महत्या एक ही तरह से एक ही स्पोट से की गई है | कुछ लोगों का कहना है कि इस ब्रिज पर बुरी शक्तियों का साया है और एक थ्योरी के मुताबिक तो ओवर्टोन ब्रिज एक ऐसी जगह है जहां जिंदा और मृत लोगों की दुनिया मिलती है और कई बार कुछ शक्तियां क्रॉस भी हो जाती है | खैर यह हमारी समझ से तो बाहर ही है|अब चलिए आगे बढ़ते हैं दूसरी mysterious places के बारे जानते हैं |
5 नंबर mysterious places पर डोर टू हेल तुर्कमेनिस्तान
यह डोर टो हेल जगह दुनिया की सबसे mysterious places में से एक है इसको नरक का दरवाजा भी कहा जाता है | जो तुर्कमेनिस्तान के दरवीज़ गांव में स्थित है | इस गांव मैं एक 230 फीट चौड़ा खड्डा है जिसमें 1971 से अब तक लगातार प्राकृतिक रूप से आग जल रही है | इस गड्ढे के पीछे एक कहानी छुपी हुई है | दोस्तों अफवाह यह है की 1971 में सोवियत साइंटिस्ट ऑयल और गैस की खोज करने के लिए यहां आए थे और उन्होंने इस जगह को ड्रिलिंग के लिए चुना था | उन्होंने यहां सेटअप लगाकर ड्रिलिंग शुरू कर दी और ड्रिलिंग शुरू करने के कुछ दिनों बाद ही यह जगह कोल्लाप्स हो गई और यहां पर 230 फीट चौड़ा और 65 फीट गहरा क्रेटर बन गया |
इस दुर्घटना में कोई हानि तो नहीं हुई लेकिन इस क्रेटर से बहुत अधिक मात्रा में मीथेन गैस निकलने लगी मीथेन गैस एक ग्रीनहाउस गैस है जिस का वातावरण और इंसान दोनों पर असर होता है इसीलिए इस मीथेन गैस को बाहर निकलने से रोकना जरूरी था | इसके दो ऑप्शन थे या तो इस क्रेटर को बंद कर दिया जाए या फिर इस मीथेन गैस को जला दिया जाए | पहला तरीका बेहद ही खर्चीला और समय लगाने वाला था | इसलिए वैज्ञानिकों ने दूसरा तरीका अपनाया और इस क्रेटर में आग लगा दी उनका सोचना था कि 1 दिन में सारी मिथेन गैस जल जाएगी और आग बुझ जाएगी | पर वैज्ञानिकों का यह अंदाजा गलत निकला तब की लगी आग आज 49 साल बाद भी जल रही और इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की उस जगह मीथेन का कितना विशाल भंडार होगा| Mysterious places की बात हो रही हो और ऊसमे हमर महँ भारत ना आये ये हो नहीं शकता तोह चलिए क्या है इस mysterious places के बारे में जानते है |
4 नंबर mysterious places पर जतिंगा इंडिया
दोस्तों भारत के इस mysterious places की कहानी कुछ आजीब है | आसाम का जतिंगा गांव पक्षियों की सामूहिक आत्महत्या को लेकर मशहूर है |माना जाता है कि यहां एक पक्षी नहीं बल्कि उनका पूरा झुंड एक साथ आत्महत्या करता है और यह एक ही तरीके के पक्षियों का व्यवहार नहीं है बल्कि 40 प्रजातियां इसमें शामिल है | वहां के रहने वाले बताते हैं की बरसात के अंत में कोहरे भरी रात में शाम 6:00 से 9:00 बजे के बीच मैं यह घटना होती है | यहां रहने वाले 2500 लोगों के लिए यह किसी दावत जैसा होता है | ऐसा होने के पीछे की वजह अलग-अलग बताई जाती है |
यहां के लोग मानते हैं कि ऐसा होने के पीछे भूत प्रेत और अदृश्य ताकतों का हाथ है | वही वैज्ञानिक मानते हैं कि रात को चलने वाली तेज हवाओं से पक्षियों का संतुलन बिगड़ जाता है दूसरा यहां के बांस के घने जंगल और कोहरे के कारण उन्हें कुछ भी नहीं दिखता | जिस कारण यह पक्षी बांस के नुकीले पेड़ों पर जाकर टकरा जाते हैं और इनकी मृत्यु हो जाती है | भारत सरकार ने भी यहां एक अध्ययन करवाया था | जिसमें पता चला कि इसके पीछे मौसम और चुंबकीय शक्तियां जिम्मेदार है | जापान में कई कई ऐसे mysterious places है जिनके बारे में आपने सुना होगा और आगला हमारी mysterious places की लिस्ट में ऐसी ही जापान की एक कहानी है |
3 नंबर पर ओकिगाहरा फॉरेस्ट जापान
जापान के इस शांत से दिखने वाले जंगल में एक भयानक अतित छुपा हुआ है | यह दुनिया की कुछ सबसे mysterious places और डरावनी जगहों में से एक है| जहां लोग सुसाइड करने आते हैं | जी हां दोस्तों सन्नाटे से भरे इस जंगल में हर जगह आपको लटकी हुई लाशे,लावारिस जूते चप्पल और कपड़े भी मिलते हैं | 1950 से लेकर अभी तक 500 से ज्यादा लोगों ने यहां पर सुसाइड करने की कोशिश की है |
ऐसी घटनाओं की वजह से ही दुनिया भर मैं यह जंगल सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से मशहूर है | यह जंगल माउंट फूजी के पास है | जापान के लोग तो मानते हैं कि इस जंगल में शैतान और भूत का वास है और यह हर इंसान को जो भी यहां आते है उसे अपनी तरफ बुलाते हैं | यह मरने वालों की संख्या देखकर जापान सरकार ने जंगल की एंट्रेंस पर ही अंग्रेजी और जापानी भाषा में साइन बोर्ड लगाया है | जो लोगों को आत्महत्या ना करने का मैसेज दिखाता है | हमारे इस mysterious places की लिस्ट में अगला रहश्य एक बच्ची के बारे में है |
2 नंबर पर आइलैंड ऑफ डॉल्स मैक्सिक
मेक्सिको सिटी से 17 मील दक्षिण में एक छोटा सा आइलैंड है जिसका नाम है ला आएला दे ला मुनेकस | पर अब यह आइलैंड,आइलैंड ऑफ डॉल्स के नाम से जाना जाता है इस आइलैंड की कहानी भी बहुत डरावनी है |यह आइलैंड हमारे mysterious places की लिस्ट में दुसरे नंबर पर आता है | दरअसल कुछ साल पहले इस आइलैंड पर एक छोटी बच्ची के डूबने से मौत हो गई थी | इस आईलैंड के फॉर्मर ओनर जूलियन सेनताना को उसके बाद से आईलैंड पर अजीबोगरीब सी घटनाएं देखने को मिली | उन्हें किसी बच्ची की आवाज सुनाई देती थी जो अपनी गुड़िया मांगती थी |
सेनताना मैं यहां येह सभी डॉल्स यह मानकर लगाई थी की यह डॉल्स उस बच्ची की आत्मा को शांति देंगी | लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी दोस्तों कि 2001 में सेनताना की मौत भी उसी जगह डूबने के कारण हुई | लोगों का यह मानना है कि यह डॉल्स अपने हाथ पैर हिलाती हैं | लोगों ने इन डोल्स को धीमी आवाज में एक दूसरे से बात करते भी सुना है | अब इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो हम नहीं जानते | पर यह एक ऐसी mysterious places जरूर बन गई है यहां कोई भी जाने से कतराएगा | सबसे अंतिम में इस mysterious places की लिस्ट में जो है वो बहुत डरावना और देहला देने वाला है कृपया संभल कर पढियेगा और आगर आचा लगे तोह शेयर जरुर करियेगा |
क्या आप नयी पृथ्वी को देखना चाहते है तोह यहाँ click करे
1 नंबर पर पोवेग्लियां आईलैंड इटली
आइलैंड ऑफ डेड के नाम से मशहूर इटली में स्थित पोवेग्लियां आईलैंड है हमारे लिस्ट की सबसे mysterious places में है जो अब खंडहर बन चुकी है | वैसे तो देखने में यह किसी भी और आईलैंड की तरह ही दिखता है | लेकिन यहां पर जाना प्रतिबंधित है और उसके वाजिब कारण भी है | आइलैंड ने लगभग 1,60,000 लोगों की जान ली है | दरअसल इस आईलैंड के पीछे रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी है जिसकी वजह से लोग यहां जाने से डरते हैं | कहा जाता है कि सैकड़ों साल पहले प्लेग से पीड़ित मरीजों को मरने के लिए यहां छोड़ दिया जाता था | उन्हें दफनाया जाता था और जब मरीजों की संख्या बढ़ गई तो उन्हें जिंदा जलाया भी गया |
इसके बाद सन 1922 में इस आईलैंड पर मेंटल हॉस्पिटल बनाया गया लेकिन डॉक्टर और नर्सेस को यहां कई असामान्य चीजें नजर आई और मरीजों को भी यहां भूत दिखाई देते थे| इसीलिए 1968 में इसे भी बंद कर दिया गया तब से ही आइलैंड खाली पड़ा है और इसके इर्द-गिर्द कई कहानियां भी गूंजती रहती है | अब इस आईलैंड पर खंडहर बनी एक चर्च,एक जेल,पागलखाना और हॉस्पिटल है जो इसको और भूतिया बना देते हैं | कई लोगों ने इसकी पड़ताल करने की कोशिश की लेकिन ज्यादातर लोग यहां से जिंदा लौट कर नहीं आ सके और कुछ लोग जो वापस आए उनका कहना था कि उन्होंने यहां बीमारी से मरने वाले लोगों की आत्माओं को भटकते हुए देखा था |
अंत में
खैर और भी ऐसी कई mysterious places हैं जिन्हें एक्सप्लेन नहीं किया जा सकता लेकिन उन सब की बात किसी और दिन करेंगे अगर आप भी ऐसी किसी जगह के बारे में जानते हैं तो हमें नीचे कमेंट पर जरूर बताएं साथ ही ऐसी सभी इंटरेस्टिंग जानकारी के लिए हमारे इस ब्लॉग को फॉलो करें | फिलहाल आज के लिए इतना ही | आपका बहुत-बहुत धन्यवाद अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों को शेयर करें ताकि वह भी इसे पढ़कर इन सब जगहो का मजा ले पाए |










No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.