Superman Logo Facts superman fans के लिए
Hello , दोस्तों आप में से हर कोई Superman को तो जानता ही होगा | Cartoon Character में यह Superman सबसे शक्तिशाली Hero रहा है और इंसानी सभ्यता को बुराई से बचाते आ रहा है | लेकिन क्या आपको पता है कि superman की छाती पर जो S logo हैं वो उस पर क्यू बना हुआ है ? अब इससे पहले कि आप बोलो की यह कैसा सवाल हुआ ? बच्चा भी जानता है superman है तो S ही लिखा होगा ना | लगता है आप इस hero को इतना अच्छे से नहीं जानते |क्योंकि इस पेंट के ऊपर चड्डी पहनने वाले suit में लिखे S का मतलब kryptonian language में Hope यानी उम्मीद होता है Superman नहीं |
Interesting है , है ना आपने क्या सोचा था और क्या निकला | अब हमारी जिंदगी में जरा आसपास देखिए इतने सारे Signs, Symbols और Logos होते हैं जो सिर्फ एक चित्र में ही उस company या संगठन और उसके इतिहास के बारे में कितना कुछ बता देते हैं | पर हमें उनका मतलब ही नहीं समझ में आता |
So दोस्तों, आज का मेरा यह Article बिल्कुल इसी विषय पर होगा क्योंकि मैं आज आपके लिए ऐसे कई सारे Famous Brands लेकर आया हूं जिनके Logos आप आए दिन देखते रहते हो, लेकिन उस लोगों के पीछे के secret message का आपको सरासर भी अंदाजा नहीं होगा | अगर आप हमेशा कुछ नया सीखना चाहते है तो पढ़ते रहिए हमारे इस Interesting article को, आशा करता हूं बोर नहीं होंगे |
तो शुरू करते हैं एक ऐसी company के logo से
जो आज नंबर एक पर है Amazon.com
दुनिया के यह सबसे बड़े Online Retailer के Logo का क्या राज हो सकता है | इसका Logo तो काफी simple दिखाई देता है यही सोच रहे होना आप ? पर जरा उसे थोड़ा सा ध्यान से देखिए और इस लोगों में दिखेंगे आपको दो Hidden meanings | पहला यह कि Amazon के नीचे दिए Orange colour का Curved arrow जो Smile यानी की मुस्कुराहट को दर्शाता है | इसका मतलब होता है Total customer satisfaction और दूसरा यह कि यह Arrow A से Z तक है | इसका मतलब यह है कि company A to Z सारे Products sell करती है और आपके चेहरे पर Smile आती है | शायद आप इसके बारे में तो जानते ही होंगे और अगर नहीं जानते हो तो हमे Comment करके जरुर बताना की आप क्या जानते थे इस कंपनी के बारे में |
अगला logo है Hyundai का
दुनिया के सबसे बड़े Integrated Automobile Manufacturing Company में से एक Hyundai का Logo देखने को तो simple सा Initial letter H लगता है but उसकी design में Hidden meaning है | यह silent message यह है कि एक client और एक Hyundai Company का representative हाथ मिला रहा है और यह Handshake Trust और Satisfaction के Emotions को represent करता है |
अगले नंबर पर है Sony Vaio का logo
1996 में Sony ने एक अपना एक Vaio नाम का Brand शुरू किया था Vaio एक acronym है For Video Audio Integrated Operation और देखने में तो Vaio का Logo simple उसका नाम ही लगता है | लेकिन वास्तव में Vaio logo के पीछे दो अक्षर एक wave जो represent करता है एक Analog symbol को और आखरी के दो Symbol है वह actually में 1 और 0 है, Symbols of a Digital Signal | यह कुछ ज्यादा ही पेचीदा था क्यों अगर आप इसके बारे में जानते थे तो हम कमेंट करके जरूर बताएं |
अगले नंबर पर है
Famous shoes company logo Adidas
क्या आपको पता है Adidas और Puma के Founders दोनों भाई थे |Basically, Adolf Dassler और Rudolf Dassler ने ये Shoe company start की जिसके Logo में Two Black Stripes थे और फिर उनके अलग होने के बाद Rudolf ने Puma नाम का एक Brand शुरू किया और Adolf ने एक और Stripes add करके अपनी एक अलग shoe company शुरू कर दी जिसका नाम Adidas रखा | Adidas के Three Stripes एक Mountain के Formation में दिखाई देते हैं और यह Mountain दर्शाता है उन Athletes के Challanges और उनके struggles को |
अगले नंबर पर है BMW
BMW शुरुआत में दो Aircraft Engines Manufacture करती थी और इसीलिए लगता था जो logo का center का भाग है वह एक Rotating Blades है एक airplane का | But friends ऐसा नहीं है BMW Germany के Bavaria के इलाके में Originate हुई है और इसीलिए जो उसका center part है वह एक Bavarian Flag है |क्या आप BMW का Full Form जानते है, आगर जानते है तोह हमे commentपर जरुर बताये और जिसे नहीं मालूम तो वह है Bavarian Motor Works या German में Bayerische Motoren Werke | बोलने में थोड अजीब है |
अगले नंबर पर है Toyota
कितने दोस्तों का मानना है कि Toyota का symbol company का नाम दर्शाता है पर यह सच्चाई नहीं है | Company का यह मानना है कि Toyota के symbol में 3 ellipses है जो एक दूसरे से overlap कर रहे हैं | जो symbolize करता है unification of hearts और यह heart किसके है यह हैं उनके customers के products के और success के जो company ने अपने दिल से बनाए हैं और बाकी का background है वह represent करता है technology का advancement and future में आने वाली endless opportunities को |कुछ ज्यादा ही गहरा message है क्यों दोस्तों |
गाड़ियों की बात हो ही रही है तो
उनके Tyres की भी बात कर ले,
तो अगले नंबर पर है Continental Tyres
Continental Tyre का नाम आपने सुना तो होगा ही और इसके logo के पहले दो letters ये portrait करते हैं यानि दर्शाते है एक Tyre को और अगर आप गौर से देखो तो आपको भी दिखाई पड़ेगा यह कुछ आसान सा था पर खोजना मुश्किल था |
अगर हम Racing की बात करे तोह
Formula 1 से बेहतर कुछ नहीं
Formula 1 के logo में letter F और Red stripes के बीच में जो जगह है उसे अगर आप ध्यान से देखें तो नंबर 1 दिखाई देता है और जो Red stripes है वो graphical representation है उनके Champions के drive करने की Speed का यह थोड़ा सिंपल था समझने के लिए |
अगली कंपनी है एक सेब यानी Apple
यह Mobile Gadgets का एक सबसे बड़ा और नामचीन Brand Apple है | जब इनके Logo Designer को पूछा गया कि यह Logo का Idea आपको कहां से मिला तो उन्होंने बताया की एक दिन वह Apples से भरा हुआ एक bag लेकर आए और उन Apples का Logo Design करने के लिए Draw करने लग गए | But कुछ खास Sketch नहीं मिला और फिर उन्होंने थक कर एक Apple का Bite लिया और फिर उसे Draw किया और वह किसी तरह उन्हें यह Logo का Design मिला Plus Apple की Bite और Computer का एक term है Byte जो काफी Similar sound करते हैं | तो उन्हें लगा इससे Perfect और क्या हो सकता है |
चौथे नंबर पर है LG
अब Friends आप बोलोगे इसमें कोई Hidden meaning नहीं हो सकता यह तो simple सा L और G है | But आप एक गलती कर रहे हैं South Korea की Electronics company का logo एक Human Face है | कंपनी के अनुसार यह logo represent करता है उनकी आशा यानी Hope को जो यह है की वह इसी तरह अपने customers के साथ relation बनाए रखें और इसके बाद आप अपने computer के monitor को simple L G की तरह नहीं देख पाओगे शायद वह चेहरा था जो आपको हर रोज दिखाई देता था |
तीसरे नंबर पर है Unilever
![]() |
| Unilever |
Unilever का जो U shape का logo है उसमें ऐसे ही कुछ भी design नहीं बना है | वह 24 Icons है और वह हर एक Icon उनके Business Aspects को represent करता है | जैसे Unilever की शुरुआत Port Sunlight में हुई थी और इसीलिए वह 24 Icons में से top left में एक Sun है और ऐसे ही कई Icons है जैसे कि है Hands, Flowers, Birds, Container Etc.
अगला है FedEx
1994 में Lindon Leader और Landon Associates जिसने FedEx का logo Design किया था देखने में तो यह सरल दिखाई देता है | पर Friends जैसे कि आपने अब तक समझ लिया होगा कि जितना simple logo उतना ही deep उसका ही hidden meaning | तो अब जरा गौर से देखते हैं मेरा मतलब है एकदम गौर से FedEx के आखरी के दो E और X letter को | अब उनके बीच में जो space है उसे भी देखिए एक Arrow नज़र आया, नहीं आया तो एक बार फिर गौर से देखिए और यह Arrow उनके बीच coincidentally नहीं बन गया बल्कि वह represent करता है speed, accuracy, strive for perfection, and perseverance in achieving goals को |
सबसे आखरी पर है Starbucks
Starbucks का मानना है की उनका यह जो अनोखा logo है वह दरअसल एक Twin-Tailed Mermaid है जिसे Siren भी कहते हैं | जब Seattle में Starbucks का logo design किया जा रहा था तो उनमें से एक creative partner ने वहां के Marine Archives में से एक Siren की फोटो निकाली और फिर थोड़े changes करके Starbucks को अपना पहला logo मिला और हालांकि अब तक वह logo को थोड़ा बहुत change जरूर किया गया है but उस Siren को बरकरार रखा गया है क्योंकि Starbucks का नाम भी एक Greek Mythology के nautical character से inspire होकर रखा गया है और वह Siren भी Greek Mythology का ही एक character है|
Conclusion
तो फ्रेंड्स पता है मुझे इस Article से क्या सीख मिली कि जो जैसा दिखता है जरूरी ना हो कि वह वैसा ही हो और हर चीज को देखने का सब का एक अलग ही अंदाज होता है | हर चीज के पीछे एक कहानी होती है, एक कारन होता है और कभी कभी हम उस कहानी को नहीं देख पाते और दूसरी बात ये की logo designing कोई आसान काम नहीं है | एक simple सा दिखने वाला logo भी काफी meaningful फुल होता है और उसे बनाने के लिए काफी दिमाग और creativity लगानी पड़ती है | So friends आज के इस Article में बस इतना ही मिलते हैं अगले Article पर अगर आपको ये Article Interesting लगा हो तो इसे share जरूर करें और हमारे Blog को subscribe करें ताकि हम ऐसे ही Article आप तक जल्द से जल्द पहुंचा पाए जय हिंद वंदे मातरम |












Very nice 👍
ReplyDelete