Amazon Rainforest Mysteries-10 ऐसे Mysterious Facts - FACTS-Vault

Header Ads Widget

BANNER 728X90

Friday, September 4, 2020

Amazon Rainforest Mysteries-10 ऐसे Mysterious Facts

10 ऐसे Amazon Rainforest

 के unsolved 

mysterious facts 

जिसके बारे में शायद ही आपने सुना हो   

Amazon Rainforest


Amazon Rainforest उत्तर पश्चिमी ब्राज़ील (Brazil) से कोलंबिया (Colombia), पेरू (Peru) और कुछ दक्षिण अमेरिकी देशों तक फैले हुए हैं | इस दुनिया में मौजूद सबसे बड़े Amazon Rainforest के जंगलों में सबसे ज्यादा प्रजाति के जीव जंतु पाए जाते हैं | यहां पेड़ पौधों की तादाद इतनी ज्यादा है की Amazon की जमीन तक सूरज की रोशनी पहुंच नहीं पाती और इसे दुनिया का lungs यानि फेफड़ा भी कहा जाता है क्योंकि यहीं से दुनिया में सबसे ज्यादा oxygen आती है | Amazon का जंगल इस दुनिया का सबसे रहस्यमई जंगल भी है पर आज हम इन जंगलों के 10 ऐसे अनसुलझे रहस्य बताने जा रहे हैं

Amazon Rainforest के Mysterious Balls

आपने internet पर इस तरह के विशालकाय balls की तस्वीरें देखी ही होंगी दरअसल ये गोलाकार आकृतियां इन्हीं जंगलों में पाई जाती है |माना जाता है की इन्हें प्राचीन काल के इंसानों ने बनाया है लेकिन हैरानी की बात यह है बिना किसी औजार के उन्होंने इस तरह की आकृतियां कैसे बनाई होंगी | वहा के खोजकर्ताओ का अनुमान है कि इन्हें पूजा पाठ से संबंधित किसी अनुष्ठान के लिए बनाया गया था |लेकिन आज तक इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि आखिर यह balls क्यों बनाई गई थी | आखिर इन mysterious balls का रहष्य क्या है |

Amazon Rainforest में रहश्यमय Silkhenge

आपने Stonehenge तोह सुना ही होगा पर ये कुछ आलग है | यह Silkhenge है जो Amazon rainforest के पेड़ों की पत्तियों में देखने को मिलती है | इस गोलाकार आकृति के बीचो बीच रेशम का एक टावर होता है जिसमें मकड़ी के बच्चे होते हैं लेकिन यह आकृति किस लिए बनाई गई है यह किसी को भी नहीं पता | आज तक इस आकृतियों के आसपास बड़ी मकड़ी को भी नहीं देखा गया जिससे यह पता नहीं लग पाया की आखिर इसे किस जीव ने बनाया है | यह बिल्कुल एक किसी छोटे stonehenge की तरह दिखाई देती है इसलिए ही इनका नाम Silkhenge है |

Amazon Rainforest के  Giant sankes

ऐसे तो दुनिया भर में बड़े बड़े सांपो को देखने का दावा किया जाता है लेकिन इस Amazon के जंगलो में ऐसे विसाल के सांपो को देखा गया है जो और कही नहीं देखे जाते | Amazon rainforest में रहने वाले आदिवासी लोगों की माने तो वहा विशालकाय सांपों की मौजूदगी आम बात है | चलिए अब इसके बारे में science क्या कहता है आब वो जानते हैं | Scientists के अनुसार Anaconda सांप 30 फीट तक के हो सकते हैं और विलुप्त हो चुके Titanoboa सांप जिसका जीवाश्म 42 फीट का पाया गया था |

Percy Fawcett नाम के दक्षिण अमेरिकी खोजकर्ता ने Amazon rainforest के जंगल में जीवन भर शोध किया है | उन्होंने साल 1906 एक अभियान के दौरान 62 फुट लंबे Anaconda को देखने और गोली मारने का दावा किया है | इसके बाद खोज के दौरान उन्होंने एक 70 फुट लंबे Anaconda को देखने का दावा किया | उनका पूरा जीवन उन्हीं जंगलों में शोध करते बिता था इसलिए उन्हें कई ऐसे रहश्यमय जिव दिखाई दिए जो हैरान कर देने वाले थे | 

जैसे 6 फुट लंबे पैर वाली मकड़ी जिसकी कहानियां वहां के कबीलों में पहले से ही प्रचलित है | साल 1992 में Amazon के जंगलों में एक पादरी को 75 फुट लंबा सांप दिखाई दिया था | पर America के रहने वाले वैज्ञानिकों के एक दल ने दावा किया था कि दुनिया का सबसे विशालकाय सांप Titanoboa आज भी Amazon के जंगलों में जिंदा है | 

Amazon Rainforest की Boiling River

क्या आप यह जानते है की Amazon rainforest में एक उबलती हुई नदी भी है जो अपने पास आने वाली हर चीज को तबाह कर देती है | कोई नहीं जानता कि इसका पानी उबलता कैसे है इस नदी के पानी का तापमान 93 डिग्री सेंटीग्रेड ही होता है | ऐसा माना जाता है कि एक Drilling company ने गलती से वहां मौजूद geothermal system को छेड़ दिया जिसकी वजह से जमीन में मौजूद gas नदी में मिल गई और इसी वजह से यह पानी इतना गर्म रहता है | यह बात कितनी सच है वो तोह किसी को नहीं पता आगर आप इसके बारे में कुछ जानते हो तोह हमे comment करके जरुर बताए |

Amazon Rainforest के Maneater Plants

क्या आप यह जानते है की Amazon के जंगलो में पेड़-पौधों की हजारों प्रजातियां मौजूद है जिनमें से हम ज्यादातर प्रजातियों के बारे में कुछ भी नहीं जानते | इन जंगलों में हर साल हजारों लोग गुम हो जाते हैं जो कभी भी वापस नहीं लौटते | कुछ लोग खोजी दलों के वजह से बचा लिए जाते हैं पर वे वापस आकर ऐसी कहानियां सुनाते हैं जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं | दरअसल लोगों का कहना है की Amazon के जंगलों में आदमखोर पेड़ मौजूद है जो इंसानों को अपना शिकार बनाते हैं | जंगल के काफी अंदर इस तरह के विशालकाय पेड़ है जो बेहद ही खतरनाक है | वहा के कई मछुआरों ने पेड़ों को देखने का दावा किया है और कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है की Amazon के जंगलों की कुछ आदिवासी जनजातिया  दरअसल लोगों को पकड़कर इन पेड़ो का शिकार बनाकर उनकी बलि चढ़ाती है | 

Amazon Rainforest में Aliens

क्या आपने Amazon rainforest में UFO और Aliens को देखे जाने की घटनाएं सुनी है अगर सुनी हो तोह हमे comment करकर जरुर बताए |यहाँ पर UFOs का दिखना आम बात है कई लोगों ने इन जंगलों में aliens देखने का दावा किया है | यह विशाल का जंगल दूसरी दुनिया के लोगों के छुपने के लिए एक आदर्श स्थान भी हो सकता है | सन 2016 में एक american आदमी ने Google Earth की मदद से Amazon के जंगलों में सिगार के शेप जैसी कोई चीज देखी | यह जंगल के पेड़ों में छुपी हुई अजीब चीजें पूरे जंगल में अलग-अलग हिस्सों में देखी जा सकती है | अमेरिकन UFO Research Team के अनुसार उन जंगलों में कोई भी टावर या ऐसी कोई चीज मौजूद नहीं है जो सिगार की तरह दिखे | तो फिर वो Google Earth में दिखाई देने वाली अजीब सी आकृति आखिर क्या थी |

Amazon Rainforest के Tribes

आज भी Amazon rainforest के जंगलों में तरह-तरह के आदिवासी जनजातिया पाई जाती है | किनारे पर रहने की वजह से कुछ जनजातियों का संपर्क बाहरी दुनिया से होता रहता है | लेकिन कुछ जनजातिया जंगलों के बहुत ही अंदर रहती है जिन्हें आज तक इंसानों ने भी नहीं देखा है | यह आदिवासी लोगों को देखकर हमला भी कर देते हैं और उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं आता कि कोई भी उनकी बस्तियों के आसपास भी भट्टके | जानकारों के अनुसार यहां एक ऐसी जनजाति भी रहती है जिसके सदस्य काफी लंबे है और उनकी आंखें एकदम  नीली है |

Amazon  का Maricoxi

आपने Bigfoot , Yeti और Sasquatch का नाम जरूर सुना होगा और आपने उनके बारे में जरुर पढ़ा होगा पर आपने यह नहीं सुना होगा की उसी तरह के दक्षिण America और खास तौर पर Amazon rainforest के जंगलों में Maricoxi को देखे जाने की किससे मौजूद है | कहा जाता है कि यह आधा इंसान और आधा वानर जैसा जीव है जिसकी लंबाई करीबन 12 फीट तक होती है | इन्हे काफी बुद्धिमान किस्म का जिव मन जाता हैं | इनके पास तीरबी-धनुष भी  होते हैं और यह भी एक साथ गांव बनाकर रहते हैं |

British खोजकर्ता Fawcett दक्षिण अमेरिका के जंगलों को map कर रहे थे तभी उनका सामना Maricoxi से हुआ था | Fawcett ने लिखा कि यह जिव makushi tribe के उत्तर की तरफ रहते हैं | जैसे ही Fawcett की टीम उनकी बस्ती के पास पहुंची तो उन्होंने हमला कर दिया था Fawcett ने बताया कि जमीन में गोलियां चलाने से वह जिव डर गए और दूर भाग गए |पर  maricoxi के रहस्य से पर्दा अब तक नहीं उठ पाया है |

Amazon Rainforest  की भूमि पर Geoglyphs

आप यह तोह जानते ही है की आजकल deforestation कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है | ऐसे ही Amazon rainforest में कानूनी और गैर कानूनी ढंग से पेड़ की कटाई होती है | जिसके कारण जंगल का क्षेत्रफल कम होता जा रहा है |अमेरिका के वैज्ञानिको ने जब Drone ऊड़ा कर इन इलाकों को देखने की कोशिश की तो कैमरे में हैरान कर देने वाली आकृतियां नजर आई | और इन्ही तरह के आकृतियों को हमेशा से aliens के साथ जोड़ा जाता रहा है |

इन आकृतियों की खोज करने पर पता लगा की गोल और चौकन आकार की आकृतियां 2000 वर्षों से भी ज्यादा पुरानी है | लोगों का हमेशा से मानना था की Amazon rainforest आदमियों से अछूता रहा है | लेकिन ये आकृतियां सबूत है कि पहले यहां इंसानों के कदम पढ़ चुके हैं | यह आकृतियां किस काम में आती है इसका रहष्य क्या है ये आज तक कोई नहीं जनता है | इन्हें Geoglyphs कहां जाता है |

Amazon Rainforest का lost city of Z

दोस्तों आपने ऐसी कई कहानिया सुनी होंगी जिसमे छुपे शेहरो की बात की जाती है ऐसे ही एक शेहेर है इस जंगले में | क्या आप ऐसे किसी  शेहेर के बारे में आगर जानते हो तोह हमे  comment करके जरुर बताय | Percy Fawcett जिन्होंने 62 और 70 फुट के anaconda को देखने का दावा किया था दरअसल उनका जन्म ब्रिटेन में हुआ था | उनका मानना था कि Amazon के जंगलों में कहीं एक उन्नत और प्राचीन शहर छुपा हुआ है जिसके घर चांदी और सोने से बने हुए हैं | वो इस शहर की खोज सालों तक करते रहे थे | इसी शहर की खोज में उन्होंने कई अजीब जीवो को भी देखा और कबीलों से मिले भी थे |

सालों तक जंगल में रहने के बाद उन्हें लगा कि उन्हें उस शहर का पता चल गया है जिसे city of Z कहते हैं | दरअसल उन्हें रियो सिटी के एक library में एक दस्तावेज मिला जो सैकड़ों साल पुराना था और उसे एक पुर्तगाली खोजकर्ता ने लिखा था | उस खोजकर्ता ने दस्तावेज में लिखा था कि उसने जंगल के बीचो बीच चांदी की दीवार और सोने की छत वाली सिटी देखी है | Fawcett ने जैसे ही यह पड़ा वह खोज पर निकल पड़े वह अपने बेटे , दोस्त और दो ब्राजीलियन मजदूरों के साथ उस शहर की खोज में बंदूकों और सेफ्टी  के सारे सामान के साथ निकल पड़े |

एक अनसुलझा रहश्य

उन्होंने 5 महीने बाद अपनी पत्नी को पत्र लिखा और एक local व्यक्ति की मदद से भेज दिया | पत्र में उन्होंने बताया था कि वह शहर के बेहद करीब है | वे जल्द ही पहुंचने वाले हैं बस उसके बाद उन सभी लोगों का कहीं पता नहीं चला | उन्हें ढूंढने के लिए 200 से ज्यादा लोग भी गए लेकिन वह भी लौट कर वापस नहीं आए यह आज तक रहस्य है की उन सभी लोगों का क्या हुआ ? क्या उन्हें वह शहर मिल गया था और उन्होंने वहीं रहने का फैसला कर लिया था ? या फिर वह किसी विशालकाय जीव का भोजन बन गए थे ? तो आपको क्या लगता है आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं |

conclusion

इस article को पढने के लिए आपका धन्यवाद |अगर आपको हमारा यह article अच्छा लगा हो तोह इसे आगे जरुर Share करे | और ऐसे ही रहश्यमय articles को पढने के लिए हमारे इस Blog को जरूर subscribe करें | आब मिलते है अगले article पर तब तक के लिए जय हिन्द वन्दे मातरम |

2 comments:

Please do not enter any spam link in the comment box.